ठाकुरगंज में निकाली गई श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, भक्तजनों ने लगाए जय श्री राम की नारे

 किशनगंज संवाददाता मोहम्मद चांद।

रविवार को ठाकुरगंज शहर में रामनवमी की जबरदस्त धूम रही, इस पावन अवसर पर श्री राम भक्त मंडल ठाकुरगंज द्वारा प्रातः 10 बजे से नगर में स्थित श्री रामजानकी मंदिर भातढाला चौक ठाकुरगंज से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव श्री रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकलने से पूर्व सभी भक्तो के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में शहरवासी व भारी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। भक्तों ने माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ हजारों की संख्या में युवाओं की टोली जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा। और डीजे साउंड में भक्त जनों ने थिरकते नजर आए। वहीं जुलूस के दौरान उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम.. की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा के लिए पुलिस ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। भक्तजनों के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लस्सी, पानी की खास इंतजाम किया गया था। आखिर में शोभा यात्रा शहर का भ्रमण कर कल्ब मैदान में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, ठाकुरगंज जनकल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, बिजली सिंह, जिला परिषद निरंजन राय, पूर्व मुखिया तरुण सिंह, मुखिया अनुपामा ठाकुर, अशोक यादव, आलोक यादव के इलावे श्री राम भक्त मंडल के सक्रिय सदस्य राजेश करनानी, अनिल महराज, अमित सिन्हा, विवेक साहा, रितेश यादव, ललित साह, बिशाल साह, अमृत मंडल, मन्नू साह, राहुल पासवान, पुष्प राज सिंह गोविंद साह सन्नी झा बिटटू साह, रितिक चौधरी आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer