आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान”के अंतर्गत  साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन।

न्यूज़4बिहार किशनगंज संवाददाता अब्दुल जब्बार।

न्यूज4बिहार/किशनगंज : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा बॉयज हाई स्कूल ठाकुरगंज के बच्चों के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया।कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल श्री मधुकर अमिताभ द्वारा झण्डा दिखाकर रैली की विधिवत शुरुआत की गई। साइकिल रैली कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल श्री मधुकर अमिताभ की अगुआई में वाहिनी मुख्यालय से ठाकुरगंज नगर भ्रमण करते हुये वापस वाहिनी मुख्यालय में समापन किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को भारतीय ध्वज संहिता 2002 के बारे में जागरूक करना और हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित करना था।सभी ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगाते हुये रैली में जोश के साथ भाग लिया ,रैली के दौरान लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने और साथ ही साथ उसकी मर्यादा को बरकरार रखने की भी अपील की गई।प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों ने साइकिल रैली में जोश खरोश के साथ भाग लिया , भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से समूचा ठाकुरगंज गूंज उठा। साइकिल रैली में 400 बच्चों ने हिस्सा लिया सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था।

साइकिल रैली में उप कमांडेंट श्री रवीकान्त द्विवेदी , सहायक कमांडेंट जय प्रकाश कुमार ,निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल , उप निरीक्षक दिनकर मिश्रा के साथ साथ अन्य बलकर्मियों ने भी भाग लिया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer