पूर्व विधायक संजीव झा के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे शहर में घुमाया गया।

न्यूज4बिहार/सहरसा:खबर सहरसा से है जहाँ कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजीव झा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक संजीव झा इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे और उनका ईलाज पटना के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। इस दौरान सहरसा में उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि पूर्व विधायक संजीव झा कोशी क्षेत्र के जाने माने कद्दावर भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय थे। पूर्व विधायक संजीव झा का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ उनके बाद वे भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। यहीं नही उसके बाद उनका राजनीति सफर अनवरत जारी रहा। पूर्व विधायक संजीव झा के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे शहर में घुमाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सह छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, बीजेपी के महामंत्री देवेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता समेत आम लोग शामिल थे। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखों से विदाई दी। साथ ही विधेयक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद झा ने कहा इस तरह अचानक जाना अपूर्णीय छति है अधिवक्ता पुत्र संजीव झा हमारे वीच से आते थे एक अधिवक्ता थे और हमारे अभिन्न थे और हमारे संघ के प्रत्येक व्यक्ति उनके कृत्यग्य रहगे सर्वदा, और ऋणी रहेंगे क्योकिं आज जो संघ भवन निर्माण कार्य पूरा हुआ है ये उनका देन है उनके ही प्रयास से तरानंद साद, तिलकेश्वर, गंगा राय, जी सब आए और उन सभी के सहयोग से संघ भवन संभव हो सका उनके चले जाने से हमलोगों को काफी क्षति हुई है। कोसी इलाके में पहली बार भारतीय जनता पार्टी से जीतने वाले वो पहले नेता थे। इस इलाके बीजेपी को स्थापित करने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वो पूरी ईमानदारी से पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे ऐसे नेता का चले जाना हमलोगों के लिए काफी क्षति हुई है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer