Search
Close this search box.

जेल भरो अभियान को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकाला पदयात्रा

रिपोर्ट: रूपेश कुमार राज

न्यूज़4बिहार:भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा पदयात्रा निकाला गया पदयात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य जेल भरो अभियान को लेकर है भाकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड कार्यालय सन्हौला से लेकर मुख्य बाजार भगत सिंह चौक होते हुए व नारेबाजी करते हुए भुड़िया गांव का भ्रमण किया जहां सैकड़ों लोगों से पार्टी कार्यकर्ता मिले। इसके पूर्व सन्हौला प्रखंड क्षेत्र शहीदों के याद में मालार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया। भाकपा नेता व नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीत सुमन ने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य 29 मार्च को होने वाले जेल भरो अभियान को लेकर है। पार्टी का राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम है जोके सभी जिलों में जेल भरो अभियान कार्यक्रम रखा गया है विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ,इसमें हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे और जेल भरो अभियान को सफल बनाएंगे पदयात्रा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री मिहिकलाल यादव, रमेश सिंह, रूपेश कुमार, अनरूद कुमार, सनातन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment