Search
Close this search box.

तेजस्वी ने जापान में की बिहार पर्यटन की ब्रांडिंग

डेस्क न्यूज : जापान के टोक्यो में आयोजित बिहार टूरिज्म रोड शो में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की। इस कार्यक्रम में जापान के टूर एंड ट्रैवल आपरेटर भी शामिल हुए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के पास पर्यटन केंद्रों की विस्तृत सूची है। इनमें बुद्धिस्ट और धार्मिक सर्किट से जुड़े पर्यटन केंद्र तो हैं ही, इसके अलावा भी बड़ी संख्या में आकर्षक पर्यटन केंद्र हैं। राज्य में हेरिटेज सर्किट, इको सर्किट को और भी विकसित किया जा रहा है। ऐतिहासिक स्मारकों, भग्नावशेषों, मंदिरों आदि को विकसित कर सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer