पति ने पत्नी को जहर खिलाकर कुएं में फेंका शव बरामद।

रिपोर्ट: रूपेश कुमार राज भागलपुर

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में रविवार को एक महिला का शव अपने घर से 300 मीटर दूर एक कुएँ में मिला। मृतक महिला की पहचान पुनम देवी पति अमन राज उर्फ आनंद साकिन परघड़ी के रूप में की गई है। मृतक महिला की मां उर्मिला देवी और इसके पुत्र ने कहा कि मेरी पुत्री को इसके पति सास और ससुर ने जहर खिलाकर कुएँ में फेक दिया। विगत 10 वर्षों से हमारी पुत्री कभी खुश नहीं रही। वहीं मृतक महिला के पति अमन ने कहा कि मैने अपनी पत्नी को नहीं मारा।उक्त मृतक महिला अपने पीछे 3 संतानों डिक्कू कुमार उम्र 7 वर्ष, डोली कुमारी उम्र 5 वर्ष, डिक्शन कुमार उम्र 3 वर्ष को बेसहारा छोड़कर चली गई। बहरहाल सबौर थाना अध्यक्ष पवन सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया कर रही है। उन्हौनें कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भागलपुर भेजी जा रही है दोषियों के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer