Search
Close this search box.

प्रतिभा खोज परीक्षा में अलग-अलग केंद्रों पर 5000 से अधिक के छात्र-छात्राएं हुए शामिल।

न्यूज4बिहार/सारण: 9वीं जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को संपन्न हुआ।जिसमे जिले भर से लगभग 5000 से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओ नें सारण जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दिया। आयोजन समिति के सचिव शशि कान्त ने बताया की इस बार परीक्षा जिला के 7 केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें उच्च विद्यालय अमनौर,उच्च विद्यालय परसा, श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज भेल्दी, बिशेश्वर सेमिनरी छपरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचड़ौर, उच्च विद्यालय मढ़ौरा, तथा उच्च विद्यालय मकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था ।इस बार ग्रुप A,B,C,D और E पांच ग्रुप में परीक्षा आयोजित किया गया। ग्रुप A में जहां दशम वर्ग के विद्यार्थी शामिल हुए वहीं ग्रुप B में नवम वर्ग के विद्यार्थी ग्रुप C में 8 क्लास के विद्यार्थी ग्रुप D में 7 क्लास के विद्यार्थी तथा ग्रुप E में 4,5 तथा 6 के विद्यार्थी शामिल हुए। 7,8,9 तथा 10 वर्ग का प्रश्न सिलेबस पर आधारित था जिसमें विज्ञान,गणित ,सामाजिक विज्ञान ,हिंदी ,अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए साथ ही कुछ जीके के भी प्रश्न थे ।वही ग्रुप E का प्रश्न नवोदय और सैनिक विद्यालय के प्रश्नों के पैटर्न पर आधारित था। आयोजन समिति के सचिव शशिकांत ने बताया कि इस परीक्षा को कराने में लगभग लगभग 3 महीना कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर यह आयोजन संभव हो पाता है। मौखिक परीक्षा 22 जनवरी 2023 को भेल्दी कॉलेज में समारोह आयोजित कर के जितने भी प्रतिभागी सफल होंगे उन सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।इस परीक्षा को आयोजित कराने में सभी शिक्षक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तभी जाकर यह परीक्षा संभव हो पाता है सभी का सहयोग रहता है सबसे बड़ी बात है कि यह परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी होती है जिससे बच्चों एवं शिक्षकों में काफी रूचि और उत्साह रहता है यह प्रतियोगिता लगातार सफलता की शिखर की ओर बढ़ रहा है।आयोजन में मुख्य रूप से राजीव रंजन सिंह, कुंदन तिवारी, पप्पू कुमार सिंह, नवीन पुरी, राजन सिंह अनीश कुमार,चंद्र प्रकाश, जितेंद्र सिंह, रामप्रवेश पंडित तथा वीक्षणकार्य में विनोद कुमार ,,प्रियांशु कुमार, अभिषेक तिवारी, रोहित कुमार ,दामोदर साह, दीपू तिवारी, चंद्र श्याम सिंह, दीपक श्रीवास्तव ,आलोक कुमार, सरफराज जी, धीरज शर्मा, उदय तिवारी, रजनीश मिश्रा ,वीरेंद्र राम ,मनोरंजन सिंह ,दिलीप जी, धीरज सिंह ,सोनी भारती, प्रियंका सिंह ,संजय शर्मा ,छोटेलाल चौरसिया, सोनू गुप्ता ,साहिल सिंह ,संतोष कुमार ,संजय कुमार, रंजन कुमार ,हरीश गुप्ता ,खुर्शीद आलम, शंकर शर्मा, अश्वनी तिवारी ,मुन्ना प्रसाद ,चंदन कुमार ,विकी कुमार, पिंकी कुमारी, मृतुन्जय सिंह, परमहंस सिंह समेत कई शिक्षकों ने सहयोग किया।

Leave a Comment