मशरक के अलग अलग संकुल केंद्र पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित

न्यूज4बिहार/सारण:मशरक प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग संकुल केंद्र पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नव साक्षर महिलाओं ने परीक्षा दी। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने बताया कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें नव साक्षर महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को ए,बी ओ सी ग्रेड में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज की असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए सरकार द्वारा महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के लिए यह योजना चलाया जा रहा है। महिलाए साक्षर बनेंगी तो समाज का विकास होगा। साक्षर बनने के बाद महिलाएं अपने हक और अधिकार के बारे में जान पाएगी। जिससे समाज का चहुंमुखी विकास होना निश्चित है। शिक्षा के बल पर ही महिलाओं का उत्थान और विकास संभव है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer