पर्यावरण है हमारी जान,इसका करे सम्मान।एक पेड़ सौ पुत्र समान-अल्ताफ।
बनियापुर (सारण) पर्यावरण है हमारी जान,इसका करे सम्मान,एक पेड़ सौ पुत्र समान ,यह बाते जद यू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार वृक्ष का रोपण करते बनियापुर के पैग़म्बरपुर में कही।उन्होंने कहा कि पेड़ सासे पेड़ जीवन पेड़ो की रखवाली हो ,जंगल जंगल नाच उठे जगह जगह हरियाली हो।पेड़ के बिना मानव मानव जीवन की परिकल्पना अधूरा है।
हम सारणवासी आज के दिन संकल्प ले की एक एक व्यक्ति एक पेड़ लगाए ताकि हमारा सारण जिला हरा भरा,स्वच्छ छपरा।ग्रीन छपरा का सपना पूरा हो सके। हमारे राज्य के मुखिया मुख्यमन्त्री नितीश कुमार के द्वारा जल जीवन हरियाली के अंतर्गत पुरे बिहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।वही पंचायतो में विशेष कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।इससे न केवल धरती पर हरियाली फैलेगी बल्कि हमारे जीवन की रोजमर्रा की आवश्यक्ताए पूरी होगी।उन्होंने जद यु के साथियो को प्रेरित करते कहा कि जिले में अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाए।मौके पर प्रखड में दर्जनों ने विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन कर वृक्षारोपण किया।जहाँ जिला जद यू मिडिया संयोजक मोहम्मद फिरोज जुवा जद यु नेता सद्दाब आलम मुन्नू.मोजाहिद हुसैन ,बैजनाथ महतो ,डाo मेराज ,अनिल दुबे ,मोहमद यासीन आशिफ आली सहित अन्य लोग शामिल थे।