5 पूर्व कांग्रेसियों पर राहुल गांधी ने साधा निशाना।

नई दिल्ली :  मोदी सरनेम मामले में अपनी सदस्यता खो चुके राहुल गांधी लगातार अडानी मुद्दे को उछाल कर सवाल कर रहे हैं।लेकिन शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर में उन पूर्व कांग्रेसियों को टारगेट किया जो अब भाजपाई हो चुके हैं। राहुल गांधी के ट्वीट में एक वर्ल्ड प्ले पजल की फोटो दिखाई दी जिसमें सेंटर में तो अडानी लिखा था लेकिन उन्ही अक्षरों में से उनके उन पुराने साथियों के नाम भी लिखे दिखाई दिए जो अब कांग्रेस का हाथ और राहुल गांधी का साथ छोड़ चुके हैं।

अपने ट्विटर में उन्होंने लिखा कि सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटका आते हैं। सवाल वही है अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं इसके बाद उन्होंने एक फोटो भी अटैच की जिसमें अदानी लिखा था।लेकिन इसके अक्षरों से कई अन्य नाम भी लिखे थे जिनमें गुलाम नबी आजाद,सिंधिया,किरण कुमार रेड्डी, हेमंता विश्व सरमा और अनिल एंटनी के नाम शामिल दिखे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer