◆ पंचायत की जिम्मेदारी के साथ साथ संघ की जिम्मेदारी भी मिली।
न्यूज4बिहार/सारण:तरैया)- प्रखंड के भागवतपुर पंचायत से लगातार दूसरी बार निर्वाचित तेजतर्रार युवा मुखिया मुकेश कुमार यादव को बुधवार को तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष चुना गया। प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी के आवास पर तरैया के नवनिर्वाचित 13 पंचायत के मुखियों की एक बैठक हुई, जिसमें सांगठनिक चुनाव पर चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से भागवतपुर पंचायत के तेजतर्रार व स्नातकोत्तर मुखिया मुकेश कुमार यादव को तरैया मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। वही सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद पर डेवढ़ी पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह व सचिव भटगाई पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश राम को चुना गया। उप सचिव की जिम्मेदारी चंचलिया पंचायत के मुखिया नंदकिशोर साह को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष नारायणपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह और उप कोषाध्यक्ष पचभिंडा पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी को चुना गया। संघ के प्रवक्ता पोखरेड़ा पंचायत की मुखिया रीता यादव चुनी गई। जिला डेलीगेट के सदस्य के रूप में माधोपुर पंचायत के मुखिया व तरैया मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह को चुना गया। जबकि पचरौड़ पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सिंह को संरक्षक चुना गया। महामंत्री की जिम्मेदारी तरैया मुखिया सुशीला कुमारी व मंत्री की जिम्मेदारी चैनपुर पंचायत के मुखिया जयश्री देवी को दी गई। संघ के अध्यक्ष चुने गए मुखिया मुकेश कुमार यादव ने कहा कि मुखिया संघ की समस्या को पदाधिकारियों व सक्षम व्यक्तियों के पास जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। किसी भी समस्या का त्वरित निदान कराने का प्रयास करूंगा। मौके पर पोखरेड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीर बहादुर राय, चैनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह, तरैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, पचभिण्डा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी, चंचलिया पंचायत के मुखिया नंदकिशोर साह, भागवत पुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर कुमार सिंह, डेवढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, नारायणपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार सिंह, भटगाई पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश राम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”सारण।