Search
Close this search box.

तरैया में वार्ड संघ के अध्यक्ष चुने गए राजु कुमार तो संरक्षक बने शैलेश कुमार।

रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”

सारण:(तरैया)- प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज तरैया के परिसर में रविवार को तरैया के विभिन्न पंचायतों में चयनित वार्ड सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांगठनिक चुनाव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तरैया पंचायत के वार्ड नंबर एक से निर्वाचित वार्ड सदस्य राजू कुमार को तरैया प्रखंड वार्ड संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक के रूप में गंडार निवासी शैलेश कुमार यादव का चयन हुआ। प्रवक्ता के रूप में तरैया पंचायत के वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्य नितेश कुमार को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष के रूप में नारायणपुर के माया देवी व डुमरी के सुजीत कुमार का चयन हुआ। महामंत्री की जिम्मेदारी पचभिण्डा के जयनाथ राय को दिया गया। प्रधान महासचिव तरैया के राजा कुमार जबकि महासचिव पोखरेड़ा के पवन कुमार पासवान को चुना गया। सचिव चैनपुर पंचायत के जितेंद्र कुमार गुप्ता को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में चंचलिया पंचायत के तुलसी कुमार का चयन हुआ। उप कोषाध्यक्ष तरैया के पिंकी देवी चुनी गई। संघ मंत्री तरैया के अविनाश कुमार सिंह, उपसचिव पचरौड़ के रेखा देवी व पचभिण्डा के सिकंदर साह चुने गए। संगठन के निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने बधाई दिया। अध्यक्ष के रूप में चयनित राजू कुमार ने कहा कि वार्ड सदस्य के किसी भी परेशानियों व समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। मौके पर विभिन्न पंचायतों से दर्जनों गणमान्य लोग व सैकड़ो वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer