Search
Close this search box.

अभिषेक कुमार सिंह उर्फ नन्हे बने अमनौर प्रखंड वार्ड सदस्य के अध्यक्ष तो कांति देवी बनी सचिव।

रिपोर्ट आनंद कुमार राय

अमनौर(सारण)प्रखण्ड के बलहा गांव में वार्ड सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित किया गया।जिसमे वार्ड सदस्य के संगठन बनाने पर बल दिया ।बैठक की अध्यक्षता धरहरा पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि श्याम बिहारी तिवारी ने किया।इस दौरान अमनौर कल्याण ,अमनौर हरनारायण,धर्मपुरजाफर, बसंतपुर बंगला,अपहर, मनोरपुर झखरी,शेखपुरा,तरवार,हुस्सेपुर, पैग़ा मित्रसेन पंचायतों के सैकड़ो वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर सर्व सम्मति से सभी ने धरहरा पंचायत के वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार सिंह को प्रखण्ड वार्ड सदस्य के अध्यक्ष चुना गया।वही सचिव मनोरपुर झखरी के वार्ड कांति देवी चुनी गई।जबकि कोषाध्यक्ष धर्मपुरजाफर पंचायत के वार्ड मनीष कुमार बने,वही गुड़िया देवी को उपाध्यक्ष ,अमनौर कल्याण के अमिता देवी संयुक्त सचिव बनाया गया।इस मौके पर पूर्व मुखिया दिलीप सिंह,मुखिया सतेंदर राम,बिहारी मांझी,रौशन कुमार सिंह,बिहारी मांझी,रमेश राय, गायत्री देवी,समाज सेवी मयंक कुमार सिंह,ध्रुवपति देवी,उप मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,नवीन पूरी,समाजिक कार्यकर्ता बिमल कुमार सिंह,अनसुइया देवी,टूना सिग समेत सैकड़ो जनप्रतिनिधि मौजूद थे।अंत मे चुने गए प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer