भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत दो बार हुआ मुखिया संघ का चुनाव पहले की बैठक में विजय मंडल चुने गए थे अध्यक्ष और अब फिर से बैठक कर नए अध्यक्ष चुने गए मंजर आलम। नए मुखिया संघ अध्यक्ष का चुनाव हेतु मुखिया कृष्णानंद सागर के अध्यक्षता में मुखिया मंजर आलम के आवास पर बैठक आहूत की गई , बैठक करने का मुख्य कारण कार्य क्षेत्र में प्रखंड के अधिकारी के द्वारा मुखिया के अधिकार से वंचित रखे जाने पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा था एवं किसी मुखिया को कभी भी मान सम्मान नहीं मिल पा रहा था ये बात नए मुखिया संघ अध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया । दुबारा संघ की बैठक रखकर नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित पूर्वी एवं पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य रामानंद उर्फ सुजीत, नाजनी नाज, मुखिया मंजर आलम ,संजीदा ,आशीष कुमार, कुंज बिहारी सहित कई मुखिया जनप्रतिनिधि मौजूद थे।बैठक में माननीय मुखिया का निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव संख्या 1 माननीय मुखिया ने सर्वसम्मति से माधोपुर बथानी पंचायत के मुखिया मंजर आलम को सन्हौला प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष एवं अरार पंचायत के मुखिया कृष्णानंद सागर को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया । प्रस्ताव संख्या 2 संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
