Search
Close this search box.

जंगल एवं महाजंगल राज से मुक्ति दिलाना संकल्प :-चिराग पासवान

न्यूज4बिहार/पटना :पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मे लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के तत्वावधान में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन मंच के संरक्षक पुर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार ने किया, जिसके मुख्य संरक्षक लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष गजेन्द्र मांझी ने संचालन किया। अपने सम्बोधन में मंच के मुख्य संरक्षक चिराग पासवान ने कहा की उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा बचपन से यह कह कर बताया जाता रहा है कि बिहार प्रथम और बिहारी प्रथम के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन उनका ख्वाब पुरा नही हो सका। उनके अधुरे सपने को करना अब महत्वपूर्ण दायित्व बन गया है जिसके निर्वहण के लिए हर संभव प्रयत्नशील होने की जरूरत है।

 

आज चिराग पासवान उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए यह संकल्प लिया और कहा कि इस कार्य के लिए आपलोगों का सहयोग और समर्थन की जरूरत है।
श्री पासवान ने कहा कि वे जानकर संघर्ष का रास्ता चुने हुए हैं।उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुख से जीना रहता तो आज वे केन्द्र सरकार में मंत्री पद पर होते। लेकिन उन्होंने पिता के कथनानुसार कहा कि “इस लड़ाई में तुम्हे बहुत बाधा आएगी, लेकिन अपने रास्ते से कभी विचलित न होना।”
श्री पासवान ने कहा कि आप लोगो ने देखा कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी को तोड़वाया गया, उनके परिवार को तोड़ा गया। उनके दिल्ली कार्यालय को खाली कराया गया, फिर भी वे किसी से अपने हित के लिए समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वे उस व्यक्ति के बेटा हैं जो आज तक न‌ किसी से डरे थे न किसी से झुकें थे और वे उन्हीं के अंश है। पिता की तरह न किसी से डरुगें और न किसी के सामने झुकूंगें,बस आप सभी बिहार वासियों का‌ आशीर्वाद, प्यार,समर्थन और सहयोग मिलेगा तो बिहार को देश में प्रथम राज्य बनाकर अपने पिता के सपनों को साकार करके दम लेने के संकल्प को दूहराये।
मंच के संरक्षण और मुख्य आयोजक पुर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वे 14 वर्ष तक जंगल राज के खिलाफ लड़ कर नितिश कुमार को मुख्यमंत्री बनवाये, लेकिन उन्होंने चाटुकारों से घिरकर बिहार को महाजंगल राज बना दिया हैं, और अंत में फिर उसी जंगल राज के ठेकेदारों के गोद मे चले गए।
उन्होंने ने अपने जीवन का एक ही लक्ष्य है की चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री देखना, जिससे 30 वर्षो के जंगल राज को खत्म कर बिहार को देश में प्रथम राज्य बनाया जा सके।
प्रमुख वक्ताओ मे पुर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पुर्व मंत्री अख्लाक अहमद, पुर्व विधायक सतीश कुमार,पुवं विधानपार्षद अलमस्त,संजय पासवान, मनोज भारद्वाज, शशि कुमार सिंह, राजीव कुमार उर्फ संजय ,रितूराज कुमार, श्याम किशोर सिंह,ई शशिकांत, अधिवक्ता राजेश कुमार, प्रिस कुमार, सुबोध कुमार सिंह, प्रिस सिंह इत्यादि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer