Search
Close this search box.

विधान परिषद में विपक्ष के नेता का मशरक में हुआ भव्य स्वागत।

न्यूज4बिहार : बिहार विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एवं बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का भव्य स्वागत मशरक में तरैया विधानसभा के भाजपा विधायक जनक सिंह एवं मशरक मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के नेतृत्व में मशरक बस स्टैंड स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया। स्वागत के समय सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी एक साथ गोपालगंज के भाजपा विधायक सह पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय सुभाष सिंह के परिवार वालों से मिलने के लिए पटना से गोपालगंज जा रहे थे। मीडिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के जनता के द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात किए है, इसका जवाब 2024 में बिहार की जनता नीतीश कुमार को अवश्य देगी, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का हिसाब एक एक कर बिहार के मुख्यमंत्री से लूंगा। सम्राट चौधरी ने कांफ्रेंस के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नेता नहीं गुंडा कहा , और कहां की मैं गुंडा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक उप मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि एक गुंडा की तरह बिहार के माननीय भाजपा नेताओं को टारगेट कर धमकी दे रहे हैं, जो एक मर्यादित नेता को शोभा नहीं देता ‌। बिहार में आए दिन हो रहे हैं अपराधिक घटनाओं पर भी विपक्ष के नेता ने सवाल खड़ा किए, कहा कि बिहार में जंगलराज फिर से शुरू हो गया है, बिहार में तेजी से अपराधिक घटनाएं बढ़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के लोगों की चिंता नहीं बल्कि अपनी मुख्यमंत्री पद की चिंता है जो सिर्फ कुछ दिन के लिए ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हमारे पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनको सात विधायक के साथ-साथ यहां पर पहुंचाने का कार्य किए थे। स्वागत करते समय मुख्य रूप से भाजपा विधायक जनक सिंह, मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, कुंज मेगा मार्ट के संचालक पप्पू कुमार सिंह, भाजपा नेता गौतम ओझा, प्रहलाद सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, देव कुमार पंडित, प्रभुनाथ सिंह, अरुण सिंह, के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment