बिहार कभी देश की राजनीति का केंद्र बिंदु हुआ करता था – पीके

न्यूज4बिहार: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार के लोग मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाते हैं। दूसरे राज्यों में आज बिहार के लोगों को पकड़ कर गाली देना मारना-पीटना आम बात हो गई है। हाल-फिलहाल में आपने तमिलनाडु में देखा भी होगा। दूसरे राज्यों के लोगों को लगता है कि हम बिहारी बेवकूफ़ हैं। बल्कि सच्चाई यह है कि हम बिहारी बेवकूफ़ नहीं हैं, यहां की लचर व्यवस्था ने हमें दूसरे राज्यों में गाली सुनने और मार खाने के लिए मजबूर कर दिया है। बिहार कभी देश की राजनीति का केंद्र बिंदु हुआ करता था। आज यहां के बच्चों को बाहर जाकर पढ़ाई और मजदूरी करना पड़ता है। आज की परिस्थितियों को हम तब सुधार पाएंगे जब हम सब मिलकर बिहार को बदलने के प्रयास में शामिल होंगे। संकल्प लीजिए बिहार की इस व्यवस्था को हम बदल के रहेंगे तभी जाकर बिहार बदलेगा।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer