मशरक के मजदूर की सूरत में मौत,शव पहुंचने पर परिजनों में मातम

सारण: मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के मजदूर की सूरत में मौत के बाद रविवार को शव गांव लाया गया जहां परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया विंदेश्वरी प्रसाद का भतीजा विजय प्रसाद उम्र 40 वर्ष पिता शोभन प्रसाद हैं। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,अभय कुमार, बृजकिशोर यादव, विवेकानंद यादव, रंजीत कुशवाहा, टुनटुन यादव ने शोक व्यक्त किया और दाह संस्कार में मददगार साबित हुएं। परिजनों ने बताया कि मृतक गुजरात के सूरत में साड़ी बुनाई का काम करता था वही पर उसकी ड्यूटी से आने के बाद डेरा पर हार्ट अटैक आने पर मौत हो गई। मृतक को दो छोटी-छोटी लड़की और एक लड़का हैं। सभी बच्चों की उम्र 11 वर्ष से कम हैं। मृतक के शव को देख पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है कि अब उनका भरण पोषण कैसे होगा।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer