पीएम के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक   

न्यूज4बिहार/सारण:सोनपुर विधान सभा अंतर्गत भाजपा के पाचो मंडलो मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वे जन्म दिन पर मंडल मे आयोजित होने वाले आगामी सभी कार्यक्रमो को लेकर भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के उपस्थिति मे उनके आमी स्थित आवास पर बुधवार को सुबह पाचो मंडल के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयो के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक मे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित भिन्न -भिन्न कार्य कर्म की तैयारी को लेकर प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने उपस्थित भाजपा नेताओ को कई तरह के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा उनहोने बताया कि प्रधान मंत्री को हर बुथ से शुभकामणा एवं अभिनंदन पत्र कार्य कर्ताओ को अपने नाम से प्रधान मंत्री को दिल्ली भेजने ,वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त मे सरकारी दुकान से खाधान वितरण कराने, 25 सितम्बर को बुथ स्तर पर पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंति मनाने,,दुर्गा पूजा पंडाल परिसर मे सफाई अभियान,व गांधी जयंती इत्यादि और भी कार्यक्रम सुचारू व सही ढंग से करने को दिशा-निर्देश दिए और गरीब कल्याण अन्न योजना के खाधान वितरण कराने हेतू कार्यकर्ताओ को थेला मुहैया कराए। इस अवसर पर विशेष रूप से सारण जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा,जिला किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह,मंडल भाजपा अध्यक्ष शिव बचन सिंह,दिघवारा सदर अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,सोनपुर सदर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,मंडल महामंत्री रामविनोद सिंह,रवि रंजन सिंह सोनु,दीपक कुमार गुप्ता व अन्य प्रमुख मंडल के भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer