अनुरक्षक,वार्ड सदस्य का मानदेय एवं पंचायत के विकास कार्यों में अधिकार को लेकर वार्ड सदस्यों ने की बैठक।

अमनौर (सारण)स्थानीय प्रखंड के पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के परिसर में वार्ड सदस्यों एवं पंचायत के उपमुखिया के उपस्तिथि में बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने किया।अनुरक्षक,वार्ड का मानदेय की राशि भुक्तान एवं पंचायत के विकास कार्यों के अधिकार पर चर्चा की गई।वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह बताया की वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के साथ छल किया जा रहा है उनके हक और अधिकार को नजरअंदाज किया जा रहा है।चुनाव का एक वर्ष से अधिक हो गया अभी तक वार्ड सदस्यों का मानदेय की राशि प्राप्त नहीं हुआ। वहीं पंचायत में विकास कार्यों का अधिकार भी नहीं मिला है।सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हमलोग आंदोलन के बाध्य होंगे।मौके पर महासचिव भानु प्रताप सिंह,उप मुखिया विकास कुमार सिंह, नवीन कुमार राय, अजीत कुमार गिरी, हरेश कुमार राय विकेश कुमार राय, उपमुखिया प्रतिनिधि पवन शुक्ला, पंकज सिंह,मनीष सिंह,राजू साह,मनोज राय,जगलाल शर्मा,पंकज कुमार सिंह,मिथलेश सिंह,अफ़जल हुसैन,सूरज कुमार माली समेत आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer