डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने अपने पिता की चौथी पुण्यतिथि अयोध्या में मनाई।

  • इस अवसर पर सैकड़ो ब्राह्मणों को भोजन कराया तथा भोजन दक्षिणा दिया।
  • दरिद्रनारायण तथा गरिबों को भी भोजन कराया तथा बस्त्र एवं नगद दान दिया।

न्यूज4बिहार :सारण जिले के मशरक प्रखंड के कवलपूरा गांव के सुप्रसिद्ध बिहार स्तरीय डॉक्टर स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद सिंह के पौत्र डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय कृष्ण मोहन सिंह की चौथी पुण्यतिथि भगवान राम के जन्म भूमि अयोध्या में मनाई। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह तथा उनकी पत्नी डॉक्टर कविता सिंह ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो ब्राह्मण तथा गरीब दुखियों को भोजन कराया गया। साथ ही सभी को वस्त्र तथा नगद का दान भी दिया गया। डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह (चिकित्सा पदा०)तथा डॉक्टर कविता सिंह मशरक सीएससी में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। डॉक्टर सिंह ने बताया कि वे प्रतिवर्ष अपने पिता का पुण्यतिथि अयोध्या में ही मनाते हैं। अपने पिता के प्रति इतनी श्रद्धा रखने वाले डॉक्टर सिंह की सांसद तथा पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी मसरख के विधायक केदारनाथ सिंह छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह,वायपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह,डॉ अनिल सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ नरेंद्र किशोर, डॉ प्रतीक,डॉ सन्दीप , डॉ पीके परमार ,सूफी संत जौहर सफियाबादी ,युवराज रूपेश कुमार सिंह आदि ने प्रसंसा की है ।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer