14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड संघ का प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

न्यूज4बिहार/इसुआपुर: अपनी 14 मांगों को लेकर वार्ड संघ ने इसुआपुर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. जिसमें सैकड़ो वार्ड उपस्थित हुए. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इसुआपुर वार्ड संघ अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हम लोगों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है. मुखिया और अधिकारियों द्वारा हम लोगों को योजनाएं नहीं दि जा रही है.जिसे वार्ड संघ बर्दाश्त नहीं कर सकता। अपनी मांगों के लिए हम लोग पटना में प्रदर्शन करेंगे। बैठक को छपरा से आए चंदन प्रसाद, मोहम्मद रकीब,अमरेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया।

वही बैठक में शेख आजाद,शशि भूषण राय, अर्जुन ठाकुर, इमाम मेहंदी ,चंदन शर्मा ,अभिषेक पांडे, जितेंद्र सिंह ,सतीश मेहरा, रेखा देवी ,रंजू देवी, संगीता देवी, सुरेश राय, शबनम खातून सहित सैकड़ो वार्ड उपस्थित थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer