Search
Close this search box.

पदाधिकारी एवं जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न।

न्यूज4बिहार/इसुआपुर: प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत के पंचायत भवन में प्रखंड पदाधिकारीयों तथा जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आए प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारी ने जनता को सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। प्रखंड के हर विभाग से आए पदाधिकारीयों ने अपने विभाग के कार्यक्रमों को जनता के बीच रखा। इस बीच कार्यक्रम में आए ग्रामीणों ने भी पदाधिकारी से जानकारियां ली। बैठक में अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा राजस्व पदाधिकारी पूजा राय मनरेगा पदाधिकारी नीरज कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निखिता सिंह स्वास्थ्य विभाग से आये मोहित कुमार प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रश्मि कुमारी श्रम प्रबर्तन पदाधिकारी संजय कुमार झा सीडीपीओ चंद्रकांती देवी मौजूद थी।

वही सहकारिता पदाधिकारी पशुपालन पदाधिकारी स्वास्थ्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद नही थीं। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया अजय राय सरपंच जवाहिर सिंह, सहवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रोहित सिंह कुशवाहा, सुमेर राय सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer