Search
Close this search box.

जन सुराज प्रखंड इकाई की बैठक।

न्यूज4बिहार: शिव दिप वाटिका में जन सुराज प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ के संचालन में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के नव नियुक्त पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र, विजिटिंग कार्ड ,शुभकामना संदेश तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं संगठन के विस्तार व मजबूती पर बल दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार की लचर व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है।बिहार में गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोगों का यहां बुरा हाल है।बिहार की जनता जन सुराज को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है। जन सुराज का एक एक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर की इस मुहिम को आगे बढाने के लिए लिए संकल्पित है.  जन सुराज का यह अभियान समाज के सही लोगों को जोड़कर, एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है, जिससे सत्ता परिवर्तन सही मायनों में व्यवस्था परिवर्तन का जरिया बने. उक्त मौके पर मुख्य रूप से जन सुराज नेता पप्पू सिंह, प्रियरंजन सिंह युवराज, पिंटू तिवारी, जुनालाल यादव, प्रखंड सभापति संतोष पटेल, युवा अध्यक्ष रणधीर कुमार, संगठन महासचिव नीरज कुमार रवि, उपाध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, जावेद अब्बास, अरविंद कुमार, संजय शर्मा, रामप्रवेश ठाकुर,  दिलीप कुमार दिपक, किसान सेल के अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रखंड मुख्य प्रवक्ता अमरेंद्र बैठा,प्रवक्ता मनोज सिंह सेंगर, संगठन सचिव मनीष कुमार सिंह, अनिल कुमार आदि दर्जनों लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer