Search
Close this search box.

इसुआपुर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

न्यूज4बिहार/इसुआपुर: दशहरा के मद्देनजर इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी पुष्कर कुमार ने की। इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों को तथा शांति समिति के बैठक में आए गण्यमान्य लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि दशहरा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। मौके पर थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह विजय सिंह श्रीभगवान बैठा सरपंच राजेश सिंह कुशवाहा जवाहीर सिंह संतोष कुमार पांडे ब्रजभूषण सिंह संजय ओझा विजय सिंह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन बीडीसी सदस्य हरे राम राम सुरेंद्र राम सूरज श्रीवास्तव विजय राय दोलन सिंह उज्जवल सिंह रामबाबू राय विनोद सिंह शारदा नंद सोनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer