Search
Close this search box.

देश की संविधान खतरे में है – रणधीर सिंह

न्यूज4बिहार: भाजपा के शासनकाल में देश की संविधान खतरे में है। भाजपा भारत के संविधान को बदलना चाहती है। उक्त बातें महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने प्रखंड के चकहन तथा सहवां पंचायतों के दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को धर्म, जाति, ऊंच,नीच में बांटना चाहती है।साथ ही कहा कि महाराजगंज में परिवर्तन की लहर चल दी है। महाराजगंज के वर्तमान बीजेपी सांसद जनार्दन से सिग्रीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे एक कमजोर व मजबूर जनप्रतिनिधि हैं। उनसे क्षेत्र के विकास की कल्पना करना बेमानी है। वे जनता के सेवक नहीं राजा हैं। अगर देश और संविधान को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। वही कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चुनाव नेता नहीं, कार्यकर्ता लड़ता है। सभा में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन, पूर्व जिला पार्षद चंदेश्वर राय, पूर्व प्रमुख राजकुमार राय, प्रोफेसर रामबाबू राय, प्रोफेसर लुकमान अली, अनिल बाबा, बावाली राय, पारस राय, मिथिलेश सिंह,उपेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, चैत राय, ललन राय, विक्रमा राम व अन्य थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer