छपरा डीएम का आदेश, ठंड के कारण पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद।
रिपोर्ट:आनन्द कुमार राय
छपरा(सारण)सारण में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।सारण में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश जिलाधिकारी राजेश मीणा ने जारी किया है।इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इसके साथ ही कक्षा आठवीं के ऊपर के क्लास के समय मे बदलाव किया गया है।कक्षा आठवीं के ऊपर के सभी कक्षा सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।बता दे कि इससे पहले ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया था। अभी बिहार के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।