Search
Close this search box.

04 जनवरी 2022 से10 जनवरी 2022 तक गर्भगृह में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।

उज्जैन 03 जनवरी 2022। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष 2022 के उपलक्ष्य पर आगन्तुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए *दिनांक 30 दिसम्बर 2021 से 03 जनवरी 2022* तक कुल 05 दिवस हेतु परम्परागत पुजाओं में सम्मिलित होने वाले पुजारी / पुरोहित / प्रतिनिधि / कर्तव्यरत कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति का गर्भगृह एवं नंदीहॉल में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, मंदिर समिति के कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री आशीष सिंह के आदेशानुसार श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए *04 जनवरी 2022 से 10 जनवरी 2022* तक अगले कुल *07 दिन* तक मंदिर के पुजारी/पुरोहित/कर्मचारियों को छोड़कर श्रद्धालुओं का प्रवेश गर्भगृह में प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु नंदीमंडप के पीछे गणेशमण्डप के बेरिकेड्स से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer