Search
Close this search box.

शादी के बंधन में बंधे मोतिहारी के उमेश एवं छपरा की उषा।

  • मोतिहारी से छपरा आया बारात, गूंगी उषा और विकलांग उमेश बांधे शादी के बंधन बंधे।

छपरा: के तरैया की गूंगी उषा कुमारी का मोतिहारी के विकलांग उमेश साहनी के साथ तरैया के ठाकुरबारी शिव मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज के साथ गुरुवार को शाम 5 बजे शादी संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि उषा की पिता बदरी साहनी का बहुत पहले की देहांत हो गया था। गांव वाले के सर्वसम्मति से शादी तय हुआ था। जिसके बाद मोतिहारी जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र के सरोतर गांव निवासी शोभ नारायण साहनी का पुत्र उमेश साहनी का शादी सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया गांव निवासी स्व० बदरी साहनी की पुत्री उषा कुमारी से तय हुआ। जिसके बाद 24 तारीख गुरुवार को बारात आई। जिसमे गांव वाले के सर्वसम्मति से खाने पीने का इंतिजाम किया गया था। तरैया के शिव मंदिर में बारात आने के बाद लोगो का हुजूम इक्कठा हो गया। जिसके बाद पंडित संतोष तिवारी के द्वारा हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुआ। इस आदर्श शादी को देखने के लिए गांव के सैकड़ों महिलाएं एवं बाजार के दुकानदार और राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ी थी। शादी के बंधन में बंधे उमेश और उषा का नया जीवन का शुरुआत आज से हुआ।

Leave a Comment