Search
Close this search box.

Belinda Clark was first player to hit double century in ODI before sachine Tendulakar | सचिन तेंदुलकर से पहले इस खिलाड़ी ने वनडे में जड़ा था दोहरा शतक, जानें किसके नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Image Source : GETTY
सचिन तेंदुलकर

वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ दशकों में टीम इंडिया का जलवा रहा है। वनडे में दोहरे शतक की बात आती है तो भारतीय खिलाड़ी ही याद आते हैं। अब तक कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे में दोहरा शतक लगया है। भारत की ओर से वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। वहीं ऐसा माना जाता है कि पूरी दुनिया में सचिन तेंदुलकर ही वो खिलाड़ी थे जिन्होंने वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया था। लेकिन अगर अपसे ये कहा जाए कि सचिन तेंदुलकर से लगभग 13 साल पहले एक खिलाड़ी ने वनडे में दोहरा शतक लगा दिया था। तो आपको इस बात पर भरोसा नहीं होगा।

किसके नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन सचिन तेंदुलकर से पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने दोहरा शतक लगाया था। बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 1997 में डेनमार्क के खिलाफ दोहरा शतक जड़ इतिहास रचा था। वह पहली ऐसा खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया था। सचिन तेंदुलकर पुरुषों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

यहां देखें आंकड़े

बेलिंडा क्लार्क ने 16 दिसंबर 1997 को डेनमार्क के खिलाफ खेले गए एक मैच में 229 रनों की पारी खेली थी। बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टेस्ट, 118 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है। बेलिंडा क्लार्क ने इस दौरान तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5767 रन बनाए। बेलिंडा क्लार्क ने साल 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।

अब तक इन खिलाड़ियों ने  वनडे लगाए दोहरा शतक

  • बेलिंडा क्लार्क – 229 बनाम डेनमार्क (साल 1997)
  • सचिन तेंदुलकर –  200* बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2010)
  • वीरेंद्र सहवाग –  219 बनाम वेस्टइंडीज (साल 2011)
  • रोहित शर्मा – 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2013)
  • रोहित शर्मा – 264 बनाम श्रीलंका (साल 2014)
  • क्रिस गेल – 215 बनाम जिम्बाब्वे (साल 2015)
  • मार्टिन गप्टिल – 237* बनाम वेस्टइंडीज (साल 2015)
  • रोहित शर्मा – 208* बनाम श्रीलंका (साल 2017)
  • अमेलिया केर – 232* बनाम आयरलैंड (साल 2018)
  • फकर जमान – 210* बनाम जिम्बाब्वे (साल 2018)
  • ईशान किशन – 210 बनाम बांग्लादेश (साल 2022)
  • शुभमन गिल – 208 बनाम न्यूजीलैंड (साल 2023)

यह भी पढ़े

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Leave a Comment